फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन घरवाह खराबी, दो सौ गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरवां। विद्युत सब स्टेशन घरवाह के जमालपुर फीडर में कोहरे से आई खराबी के चलते ब्लाक के लगभग दो सौ गांवों में दो दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। आटा चक्की, तेल मिल और सिंचाई बाधित हो गई है। आपूर्ति 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

घरवाह विद्युत उपकेंद्र के जमालपुर फीडर से क्षेत्र के करीब 200 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में दो दिन पूर्व अचानक खराबी आ गई। इससे दौ सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। जमालपुर, सेमरा, घरवाह, विशुनपुरा, ओढ़ी, चैनपुरवा, चौबेपुर, बहुआर, हमीदपुर, सिकंदरपुर, गौरी, गुलौरी, सहजनी हरदी, औरैया, जयपटटी, मदरा, रीवा, जमुई, गोविंद पुर, भदावल, घनश्यामपुर, अहसौली, बहेवल साहित अन्य गांव में अंधेरा छा गया। अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते तकनीकी खामी आई है। ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें