फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की मुख्य धारा से जोड़ना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैंकर्स संचेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि एनआरएलएम का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आजीविका प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि देश की गरीबी दूर करने में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा अधिकांश योजनाएं बैंकों पर निर्भर हैं। बैंक निष्ठा और ईमानदारीपूर्वक सहयोग करें तो गांव से लेकर प्रदेश व देश का विकास करके गरीब परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग सरकारी योजनाओं को मिशन मान कर काम करें। उन्होंने डीसी एनआरएलएम संजय पांडेय से कहा कि स्वयं सहायता समूहों को कालीन, पशुपालन, स्वास्थ्य, कृषि व लघु उद्योगों से संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षित करें, जिससे समूहों द्वारा बनाए गए सामानों को ले सके। महिलाओं की रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। समूह के सदस्यों की समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री कॉल सेंटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही बैंकर्स से कहा कि वह सप्ताह में एक दिन समूहों के लिए निर्धारित करें। जिससे उनको काम करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें