मिर्जापुर। पथरहिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की बैठक जोनल महामंत्री नारायणजी दूबे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग और संविदा ठेका प्रथा को बंद किया जाए। अधीनस्थ संविदाकर्मी का वेतन खाते में सीधे भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्य संयोजक जेएन तिवारी सहित पांच सदस्यीय समिति का प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव से मिल कर कर्मचारियों की मांग पूरी करने को कहा। संचालन करते हुए महासंघ जिलाध्यक्ष कमलकुंज चौबे ने पुरानी पेंशन बहाल करने और केंद्रीय कर्मचारियों की भांति मूल वेतन 26 हजार करने की मांग किया। जिला मंत्री प्रभाशंकर आजाद ने कहा कि जेएन तिवारी 15 दिसंबर को भदोही में आएंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष राजाराम पाठक ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान विनय द्विवेदी, संजय पांडेय, अजय प्रताप सिंह, प्रभाशंकर आजाद, लाल साहब बिंद, अल्पना चौरसिया, रामकृष्ण दूबे, पीपी गिरि, विशाल अंबेडकर, धर्मनाथ, सतीश मिश्रा, अर्चना मिश्रा, राज कुमार यादव, सीमा शुक्ला आदि मौजूद रहे।