फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर चलाई गई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सूरत के उधना से पटना के जय नगर तक एक उधना जयनगर ट्रेन चलाई है। ट्रेन का संचालन प्रतिदिन होगा, ताकि यात्री आराम से इसमें सफर करते हुए अपने घर पहुंच सके।दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में काम करने वाले लोग दीपावली और छठ पर्व पर घरों की ओर लौटने लगे हैं। ऐसे में बिहार और झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं।
बता दें कि यूपी और बिहार से भारी संख्या में लोग गुजरात और मुंबई में नौकरी करने के लिए जाते है। त्योहार पर छुट्टी होने पर वह अपने घर को लौटते हैं। इससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसको देखते हुए रेलवे ने दीपावली के पर्व पर सूरत से बनारस को चलने वाली ताप्तीगंगा एक्सप्रेस के अलावा एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने उधना जयनगर ट्रेन का संचालन करने को कहा है। यह ट्रेन गुजरात के उधना से पटना के जयनगर तक चलती है। ट्रेन का संचालन शुरू हो जाते से यात्रियों को यात्रा करने में काफी सुविधा मिल रही है। रेलवे की माने तो और ट्रेनों को चलाने की योजना थी कि लेकिन बिहार में आई बाढ़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन अधिक नहीं करने का निर्णय लिया गया है। बताया गया कि पहले से ही दिल्ली हावड़ा रूट पर इतनी अधिक ट्रेनें संचालित होती हैं कि अन्य ट्रेनों को संचालित करने में परेशानी आती है।इन दिनों पटना, गया और झारखंड के धनबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली को देखते हुए रेलवे उधना जयनगर ट्रेन चला रही है। जो गुजरात के उधना से पटना के जयनगर तक चलती है। ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। जिससे यात्री सफर भी करने लगे है। आईए सिद्दीकी, स्टेशन अधीक्षक, मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें