फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 75 लाख से होगा हलिया का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया, ड्रमंडगंज। स्थानीय ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में बुधवार को हुई। जिसमें वर्ष 2017 -18 के लिए एक करोड़ 75 लाख की कार्य योजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी और सभी विकास कार्य पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा, विधवा, विकलांग तथा वृद्धा पेंशन सहित सभी योजनाओं पर चर्चा की गई । क्षेत्र पंचायत हलिया के प्रशासक व एसडीएम लालगंज लल्लन राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़ कर सुनाई गई । जिसे भी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही कई सदस्यों ने कहा कि कार्य योजना में सभी क्षेत्र पंचायतों के प्रस्ताव शामिल किए जाने चाहिए । इस सुझाव पर पूरे सदन ने सहमति जताई । छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि सरकार क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । कहा कि पंचायतों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए । तभी समग्र ग्रामीण विकास का सपना पूरा होगा । योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रभारी बीडीओ तथा डीसी एनआरएलएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत हलिया के खाते में इस समय 56 लाख रुपये उपलब्ध हैं । आगे जैसे जैसे धनराशि शासन से उपलब्ध होती रहेगी, उस पर योजनानुसार कार्य होते रहेंगे । बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांव में सोलर लाइट लगाने की मांग की । प्रशासक ने कहा कि सभी सदस्य अपने क्षेत्र की प्राथमिकता वाले कार्यों को ही योजना में शामिल करायें । बैठक में बताया गया कि विकास खंड में वर्ष 2016 -17 में 2700 प्रधानमंत्री आवासों का आवंटन किया गया था । वर्ष 2017 -18 के लिए 1917 का लक्ष्य निर्धारित है । बताया गया कि आगामी नवंबर माह में क्षेत्र पंचायत की पुन: बैठक होगी । इस अवसर पर सुरेश दुबे, संतोष सिंह, मनीष तिवारी, रविशंकर, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह गुलबहार , अश्विनी कुमार मिश्र, धनंजय कुमार पटेल, विमलेश मिश्र, मूलचंद मौर्य, लालजी मौर्य सहित कई अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें