अहरौरा । लखनिया दरी जल प्रपात जल्द ही सैलानियों के लिये खोला जाएगा। सैलानियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता में से एक है। जल प्रपात के गहरे कुंड के पास जाल बिछा दिया गया है ,जिससे सैलानी अत्यंत मनोरम पर्यटन स्थल का अब सुरक्षापूर्वक लुत्फ उठा सकेंगे। उक्त बातें खास डीह के पहाड़ियषों पर स्घिथत भंडारी देवी के मंदिर परिसर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहीं ।
रविवार की दोपहर चाय पीकर बीमार हुए लोगों का हाल जानने के बाद जिलाधिकारी विमल दुबे और एसपी आशीष तिवारी भंडारी देवी पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने की सूचना मिलने पर भंडारी देवी के मंदिर पहुुंचे थे अधिकारियों ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना, भीड़ को देख भंडारी देवी के मंदिर को लेकर क्या मान्यताएं हैं उसके बारे मे विस्तृत जानकारी लिया। इस दौरान डीएम ने भंडारी देवी के परिसर के आस पास फैली गंदगी को देख वहां पर पांच डस्टबीन रखवाने का निर्देश दिया साथ ही आस पास के खराब और ध्वस्त हो चुकी सड़कों को जल्द बनवाने का निर्देश दिया । कहा कि सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ की दरी जल प्रपात सैलानियों के लिये खोल दिया गया है ,लखनिया दरी जल प्रपात को भी जल्द ही सैलानियों के लिये खोल दिया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों के आजीविका पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़े । इस दौरान नक्सल क्षेत्राधिकारी के पी सिंह , थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह , कमलेश पाल, केदार मौर्या , श्री राम यादव सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।