फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम-थमकर हुई बरसात से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। रविवार को थम-थम कर हुई झमाझम बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं जगह जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के बाद मौसम ख़ुशगवार एवं छुट्टी का दिन होने से लोग पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने भी पहुंचे थे, जिससे जिले के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। बारिश होने पर नगर की प्रमुख सड़कों व गलियों में जलभराव होने से राहगीर परेशान दिखे। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से मौसम में नमी बनी रही, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार की अल-सुबह से ही रुक रुक कर हुई बरसात से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं उसम से भी रहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले-काले बादल उमड़ते-घुमड़ते लगे थे, जिससे लगने लगा था कि बारिश होगी। देखते ही देखते झमाझम बारिश होनी शुरु हो गई। बारिश से जहां में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर घंटों आवागमन बाधित रहा। बारिश से जगह-जगह ध्वस्त पड़ी नालियों की वजह से जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई, जिससे लोग परेशान दिखे। नगर के पुलिस लाइन, बीएलजे ग्राउंड, तहसील परिसर, जीआईसी परिसर सहित संगमोहाल, इमामबाड़ा, स्टेशन रोड, आवास विकास कालोनी, पांडेयपुर, घुरहूपट्टी, तरकापुर, सबरी चौक गुड़हट्टी बाजार सहित कई अन्य इलाकों में बारिश का पानी एकत्रित हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में अस़ुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़क किनारे ध्वस्त व जाम नालियों के ओवरफ्लो करने से पानी सड़क पर आ गया, जिससे आवागमन ठप रहा। बारिश थमने के बाद प्रमुख सड़कों व चौराहों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही, वहीं सड़कों पर फिसलन से राहगीर परेशान दिखाई दिए। बारिश के दौरान जहां बच्चों ने खूब धमा-चौकड़ी करते दिखाई दिए, वहीं छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में सैलानियों ने जनपद के पर्यटन स्थलों पर पहुंच कर पिकनिक मना कर मौसम का जम कर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें