फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो दान पेटिकाओं से निकले 20.37 लाख रुपये

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मं​दिर छत पर पंडा समाज कार्यालय में  दानपात्रों से निकले रुपयों की गिनती करते 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे और पुलिस सुरक्षा के बीच हुई धनराशि की गिनती, डीएम के खाते में जमा कराई गई रकम
विज्ञापन

विंध्याचल, मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर और परिक्रमा पथ में लगी 27 दान पेटिकाओं में से बुधवार को दो पेटिकाएं खोली गईं। नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में सुबह 11 बजे शुरू हुई धनराशि की गिनती शाम तक चली।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और पुलिस सुरक्षा के बीच राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नोटों की गिनती की। दोनों दान पेटिकाओं से 20 लाख 37 हजार 259 रुपये मिले। गिनी गई धनराशि विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक, विंध्याचल शाखा स्थित खाते में जमा करा दी गई। मंदिर की शेष दान पेटिकाओं को नियमानुसार आगे खोले जाने की प्रक्रिया होगी। गिनती के दौरान विंध्य विकास परिषद के लिपिक ईश्वर त्रिपाठी, सूरज कुमार सोनकर, मुकेश कुमार बिंद, सुनील कुमार मधुकर, विजय शंकर, अनिल कुमार सोनकर, महेश सोनकर, शिवकुमार चौरसिया, देवेंद्र शुक्ला, प्रदीप कुमार दुबे, विजय शंकर दुबे, चंद्रशेखर यादव, चंद्रपाल सिंह, लक्ष्मीकांत, कैलाश नाथ यादव, चंद्रमणि तिवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें