मिर्जापुर। नगर के चार मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को 29 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजस्थान इंटर कालेज व माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में मूल्यांकन लगभग समाप्ति की ओर है। बीएलजे इंटर कालेज में 11 हजार 36 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। हिंदी व अंग्रेजी का मूल्यांकन यहां समाप्त हो गया। माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज म ें आठ हजार चार सौ 41, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में चार हजार 52 तथा राजस्थान इंटर कालेज में पांच हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
हिंदी की परीक्षा में 36 गैरहाजिर
मिर्जापुर। जिले में चल रहीं सीबीएसई की परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की राजनीति शास्त्र की परीक्षा हुई। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पंजीकृत 3990 में से 36 अनुपस्थित रहे। सिटी कोआर्डिनेटर डा. एनके पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। इसी प्रकार सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में आइसीएसई की परीक्षा में दस परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, नगर के तीनों महाविद्यालयों केबी कालेज, जीडी बिनानी व केएमपीजी में मंगलवार को स्नातक की परीक्षा में डेढ़ हजार विद्यार्थी शामिल हुए।