फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर होगा बोर्ड की उतरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में आठ मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की संपन्न परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। नगर के बीएलजे इंटर कालेज, राजस्थान इंटर कालेज, माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज और मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य होगा। अधिकतर जगहों पर 40 से 45 टेबलों पर मूल्यांकन कार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि अभी बोर्ड की तरफ से विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। इसलिए अभी अधिकृत रूप से टेबलों की संख्या के बारे में कहना संभव नहीं है। एक दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें