फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों को रखने पर नगर पंचायत ने जताया ऐतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में छुट्टा मवेशियों को लेकर ग्रामीण और संबंधित अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। कछवां नगर पंचायत के जल निगम के पास गायों को रखने के लिए एक अस्थाई गौशाला बनवाया गया है। नगर पंचायत द्वारा जिसमें करीब 20 से 25 गायों को और बछड़ों को रखा गया है। उनके खिलाने और पिलाने की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा कराया जाता था। बुधवार की रात ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से पकड़कर दस से 15 गाय और बछड़ों बनाए गए गौशाला में लाकर छोड़ दिया गया। गुरुवार की सुबह मवेशियों को चारा पानी डालने आए नगर पंचायतकर्मी देख चक्कर में पड़ गए। जबतक वे अपना काम निपटा रहे थे कि महामलपुर और सेमरी गांव के ग्रामीण आठ से दस की संख्या में अन्य गाय और बछड़ो को उसमें गौशाला में छोड़ने लगे। जब नगर पंचायतकर्मियों ने यहां छोड़ने से न सिर्फ मना किया बल्कि मवेशियों को ले जाने की बात कही। इससे नाराज ग्रामीण हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने इनके लिए गौशाला का निर्माण कराया है और चारे-पानी के लिए तीस रुपए प्रति मवेशी दे रही है तो फिर इसमें रखने पर क्या हर्ज है। ग्रामीणों द्वारा हंगामा मचाने पर जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष पनधारी कुमार यादव व ईओ विनीत कुमार श्रीवास्तव पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण अपनी बात पर अडिग रहे। पास ही ब्लाक मुख्यालय मझवां पर मौजूद खंड विकास अधिकारी व थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं माने। बीडीओ अमीर राम ने कहा कि दो, तीन माह बाद गांवों में गौशाला का निर्माण करा दिया जाएगा तब तक मवेशियों को यही पर रखा जाए। इस मौके गुड्डू सिंह, माता प्रसाद पाल, शिवधारी पाल टिंकल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें