फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण समृद्घि सम्मान प्राप्त कर महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्रामीण समृद्घि सम्मान प्राप्त कर महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन ने लगातार चौथी बार जिले का मान बढ़ाया है। यह सम्मान बुधवार की शाम लखनऊ में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में अनुदान रहित महिला स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन को वर्ष 2018-19 के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रदेश के मुख्य सचिव अनुप चंद्र पांडेय के प्रतिनिधि के रुप में पहुंचे (आईएएस) आर वीएसरामी रेड्डी सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के निदेशक विभूति कुमार मिश्र को लखनऊ में प्रदान किया गया। लगातार चौथी बार यह कीर्तिमान स्थापित करने पर जनपद के लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग सचिव रंजन कुमार और लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग सचिव अमित कुमार ने महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एके सिन्हा ने भी फाउंडेशन को शुभकामनाएं दी। विभूति ने कहा कि यह सम्मान उन डेढ़ लाख ग्रामीण महिलाओं का है, जिन्होंने हमारे अनुदान रहित स्वयं सहायता समूह के अभियान पर भरोसा रखा और स्वयं के बलबूते गरीबी पर विजय पाई। उन्होंने फाउंडेशन अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा और नाबार्ड की डीडीएम अनुप्रिया का आभार जताया। बधाई देने वालों में दिनेश श्रीवास्तव, लक्ष्मी सोनी, कुश्मानडा, लुबना गजल, श्रवण कुमार, आशीष मिश्र व सुनील गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें