फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में तैयार होगा विशेष मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में आने वाले दशनार्थियों को दर्शन पूजन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। ताकि कम से कम समय में दशनार्थी को दर्शन पूजन करने का मौका मिल जाए। कानून व्यवस्था को तोड़ने वाले व्यक्ति को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। यातायात से जनपदवासियों को निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए प्लान तैयार कराया जा रहा है। कच्ची शराब बनाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। थानों में चल रही कारखासी प्रथा भी खत्म की जाएगी। पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाया जाएगा। ये बातें नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिविल लाइन स्थित अपने कार्यालय में कही। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से आजमगढ़ के निवासी है। आईपीएस बनने से पहले साफ्टवेयर इंजीयर थे। वर्ष 2007 में मैकेनिकल इंजीनियर से अपने कैरियर की शुरूआत की। वह चार साल तक एनटीपीसी में बतौर इंजीनियर के पद रहकर कार्य कर चुके है। लोगों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस में भर्ती होने की इच्छा जताई। 2010 से पुलिस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे और वर्ष 2012 में आईपीएस के लिए चुने गए। झांसी में बतौर सीओ के पद पर तैनात होकर ट्रेनिंग शुरू की। इसके बाद अलीगढ़, वाराणसी आदि स्थानों पर एएसपी के पद पर तैनात रहा। बलरामपुर में एसपी रहते सात करोड़ की चरस बरामद की थी। नगर में बंद पड़े सीसी कैमरे चालू कराए जाएंगे। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें