फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत व अंग्रेजी विषय के साथ शुरू हुई स्नातक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार से महाविद्यालयों की स्नातक स्तरीय परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन सुबह की पाली में बीए प्रथम की संस्कृत व बीए तृतीय वर्ष की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। दूसरी पाली में बीकाम व बीएससी की परीक्षा थी। सीसीटीवी कैमरा लगने से परीक्षा शांतिपूर्ण रही। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई। परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। सुबह की पाली में नगर के तीन महाविद्यालयों में परीक्षा हुई। केबी कालेज में सुबह की पाली में 241 व दूसरी पाली में 339 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केबी कालेज के प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र ने बताया कि सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष की संस्कृत की परीक्षा थी। इसमें 46 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। साथ ही बीए द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी की परीक्षा थी जिसमें 195 शामिल हुए। इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सुबह की पाली में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 156 में से 154 परीक्षा में शामिल रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 366 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में इस परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें लगभग 40 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें