फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेगा शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। यह निर्णय रविवार को हुई एक बैठक में लिया गया। बीएलजे इंटर कालेज में रविवार को हुई शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संघ के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में नौ सूत्री मांग शासन से की थी जिस पर सरकार आज तक मौन है। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाल मुख्य मुद्दा है। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं सम्मान जनक मानदेय पर भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। इसी प्रकार शिक्षकों का चिकित्सकीय भत्ता एवं व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों का समायोजन का मुद्दा अभी तक लटका हुआ है। इसी प्रकार तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण की भी समस्या है। संगठन के जिला मंत्री विनय कुमार सिंह ने इस पर अपनी बात कही। अन्य वक्ताओं में पंकज श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, राजेश सिंह, कपूर चंद केशरवानी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर सिंह ने अपनी बात रखी। बैठक की अध्यक्षता रामनारायण सिंह ने की। इस अवसर पर दीपक सिंह, लालबिहारी, प्रशांत वर्मा, गिरिजेश कुमार, सागर लाल सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें