फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर प्रसपा (लोहिया) ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 18 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम नारायण यादव ने कहा प्रदेश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी, दिहाड़ी मजदूर, अल्पसंख्यक, छात्र व व्यापारीवर्ग इस समय परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है। जिले में कानून व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। डीजल और पेट्रोल के बढ़ी कीमतों से खाद्य पदार्थ के साथ ही अन्य जरुरत की चीजों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्रदर्शन बाद सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि समय रहते समस्याओं के समाधान न किए गए तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया ) कार्यकर्ता प्रदेश स्तर पर अपना आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव जयसिंह, लक्ष्मण उमर, योगेंद्र मिश्रा, कन्हैया यादव, मनोरमा मिश्रा, राज शुक्ला, राज नारायण, दिलीप सिंह, संतोष सिंह, राज कमल, बाबर, लल्लू, अशोक श्रीवास्तव, मो. वसीम, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें