फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर्व पर विंध्याचल में व्यापक सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौनी अमावस्या के पर्व पर विंध्याचल समेत जनपद के समस्त घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विंध्याचल में पांच थाने की फोर्स लगाई गई थी। इसके अलावा पुलिस लाइन से 35 सिपाही तैनात किए गए थे। एक सेक्सन पीएसी को भी तैनात किया गया था। तैनात फोर्स अगले दो दिनों में सुरक्षा की कमान संभालेगी।
विज्ञापन

बता दें कि मौनी अमावस्या के पर्व के दिन विंध्याचल में लाखों भक्तों की भीड़ उमडने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय के नेतृत्व में मेले पर निगाह रखा जा रहा था। एएसपी नगर ने सुरक्षा के लहजे से विंध्याचल में विंध्याचल थाने के अलावा पडऱी, चील्ह, जिगना तथा कटरा कोतवाली की फोर्स लगाया गया था। साथ ही पुलिस लाइन से 35 सिपाहियों को दिया गया था। सभी को निर्देशित किया गया था कि सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नही ंबरती जाए। एक जगह भीड़ जमा नहीं हो। इसका खासा ध्यान रखा जाए। पुलिस की इस व्यवस्था के कारण पूरे दिन आराम से दशनार्थियों ने दर्शन पूजन किया।

नगर में बड़े वाहनों के प्रवेेश पर लगाया गया प्रतिबंध
विंध्याचल में मौनी अमावस्या के पूर्व पर उमडने वाली भीड़ को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसलिए नगर में बड़े वाहनो ंके प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। ट्रकों को जनपद के बार्डरों ड्रमंडगंज, सत्तेशगढ़, नरायनपुर, जिगना, औराई आदि स्थानों पर रोक दिया गया था। सभी वाहनों का रूट डायर्वजन कर बाहर से ही निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें