अहरौरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में अतरौली खुर्द गांव में स्थित बारात घर का निरीक्षण किया । जांच टीम को बारात घर में सब्जी की आढ़त मिली। वही ग्राम प्रधान द्वारा जांच टीम को तीन वर्षों में महज एक बैठक की ही रजिस्टर जांच टीम को सौंपी गई । जांच टीम जल्द ही प्रधान के खिलाफ अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे ।
अतरौली खुर्द ग्राम पंचायत के सदस्य कृष्णानंद पटेल, खैरुनीशा, छबिनाथ सिंह, रीता देवी, मनोज व श्यामनाथ ने ग्राम प्रधान हरिचरन सिंह के खिलाफ आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्रक दिया था । जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार पौत्सयायन ने बुद्धवार को अतरौली खुर्द गांव में जांच करने पहुंच गए । सदस्यों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ बगैर मीटिंग के ही सभी निर्णय लेने व बारातघर को अपनी निजी संपत्ति बनाने का आरोप लगाया । जांच टीम अतरौली खुर्द बारातघर में पहुंची तो वहा सब्जी बेचा जा रहा था । वही पंचायत की मीटिंग के बारे में प्रधान से रजिस्टर मांगा गया तो वह तीन वर्षों के कार्यकाल में एक ही मीटिंग की रजिस्टर उपलब्ध करा पाया । जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जब बारात घर को निजी संपत्ति बनाए जाने के बाबत प्रधान से पूछताछ किया गया तो वह बताया कि वह बारातघर को किराए पर दे रखा है । जिससे ग्राम सभा की आय होती है लेकिन किराए से मिली हुई धनराशि किस मद में जमा किया गया है उसका ब्यौरा नहीं दिखाया जा सका है वही तीन वर्षों में हुई मीटिंग का भी कोई ब्यौरा प्रधान नही दिखाया जा सका । जांच टीम इसके बाद जमुहार गांव में पहुंच गई जहा पूर्व प्रधान ने अनैतिक तरीके से चालीस लाख रुपए अर्जित करने का आरोप ग्राम प्रधान किरण देवी पर लगाया । जांच टीम दोनों मामले की जांच कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी । ।