फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे जलापूर्ति पर नपा ने किया जबाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के भटवा की पोखरी मोहल्ले में दूषित जलापूर्ति से डायरिया फैला हुआ है। डायरिया की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो सौ से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अधिशासी अधिकारी को जांच का निर्देश दिया था। इस क्रम में अधिशासी अधिकारी ने दूषित जलापूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जबाब तलब किया है। अधिशासी अधिकारी की ओर से जलकल अभियंता रविशंकर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक दया सागर, सफाई निरीक्षक मधुसूदन सिंह व सफाई नायक बच्चन बैरागी को जारी पत्र में कहा गया कि पिछले दिनों भटवा पोखरी वार्ड में दूषित जलापूर्ति के कारण कुछ नागरिकों की मौत हुई है। इससे जनता में संबंधित विभाग के खिलाफ न सिर्फ आक्रोश है बल्कि लापरवाही से जोड़ रही है। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। कहा कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें