फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हों-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से चाचा नेहरू को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाल दिवस पर नगर के शिक्षण संस्थानों में आयोजित समारोह में बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से चाचा नेहरू को याद किया। समारोह के दौरान जहां विद्यालयों में बाल मेला का आयोजन किया गया, वहीं विभिन्न संगठनों व सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों ने चाचा नेहरू के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया, वहीं गोष्ठी के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित बाल दिवस समारोह में बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से चाचा नेहरू को याद किया। इस मौके पर स्कूल में बाल मेला भी लगाया गया, जिसमें बच्चों ने खूब खरीदारी की। स्कूल के प्रबंधक इमरान खान ने सफेदगुब्बारा को खुले आसमान में उड़ाया। इस दौरान नाजनीन तौफिक, निशु अग्रवाल, अनीता पाल, नेहा, मरियम, मंजू, शीला आदि रहे। भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महिला महाविद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कालेज के प्रबंधक डा नीरज त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुुए बाल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान आवेश श्रीवास्तव, संतोष दुुबे, कपिल देव यादव आदि रहे। नगर के डॉ सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विद्यालय चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने माँ सरस्वती एवं नेहरू जी के चित्र पर जहां माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर विविध स्पर्धाओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ सहित समस्त स्टाफ रहे। मोर्चाघर स्थित नेशनल कांवेंट स्कूल में बच्चों ने नेहरु जायंती समारोह के दौरान बच्चों ने खेलकूद स्पर्धा में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक प्रत्युष कुमार, चेयरमैन वीके गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। नटवां स्थित समता विद्या मंदिर पब्लिक हाईस्कूल में बाल दिवस मनाया गया। आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में नेहरू जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने कहा पं नेहरु ऐसे राजनेता थे जिनका आजाद भारत के शुरुआत दौर में लोकतांत्रिक और धर्म निरपेक्षता की व्यवस्था को कायम करने में बड़ा योगदान रहा। इस दौरान कई कांग्रेजसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें