कछवा। जहां एक तरफ विद्यालयों में सुविधाओं की बातें की जा रही है वहीं मझवां विकास खंड का आही गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुविधाविहीन है। विद्यालय के 81 छात्र- छात्राओं के बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि जिले के प्राथमिक विद्यालयों को मांटेसरी विद्यालयों की तर्ज पर चमकाने की बातें की जा रही है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चे आज भी जमीन पर टाट पट्टी पर बैठकर पठन-पाठन करने को विवश हैं। विद्यालय में मेज-कुर्सी की व्यवस्था नहीं की गई है। लैब की भी व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते बच्चों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने के बाद भी व्यवस्था नहीं की गई है । प्रधानाध्यापिका शोभा चौरसिया ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए मेज-कुर्सी नहीं होने से बच्चों को पठन पाठन में दिक्कत हो रही है। मेज-कुर्सी के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।