मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने न्यायालय में खाली चल रहे शासकीय अधिवक्ताओं के पदों के लिए 14 अधिवक्ताओं को नामित किया है। इन अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। नामित शासकीय अधिवक्ताओं में आठ फौजदारी, तीन सिविल तथा तीन राजस्व के शामिल हैं।
नामित किए गए अधिवक्ताओं में प्रदीप कुमार त्रिपाठी, काशीनाथ सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, राजस्व के मुन्नूलाल दूबे, कविंद्र नारायण सिंह, अवनीश कुमार पांडेय, सिविल के लिए शिव प्रसाद सिंह, कृपाशंकर तिवारी एवं सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। सभी अधिवक्ताओं ने अपना कार्यभार मंगलवार को ग्रहण कर लिया। विशेष सचिव प्रशासन राजेश सिंह ने पूर्व शासकीय अधिवक्ताओं को 25 जुलाई 2018 के दिन तत्काल प्रभाव से उनकी न्यायालयों से संबद्धता समाप्त कर दी थी जिससे न्यायालय में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसपर जिला जज ने कलेक्ट्रट को तलब कर अपने विवेकाधिकार के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लेते हुए 14 अधिवक्ताओं को न्यायालय की कार्यवाही के लिए नामित किया है।