चुनार। गंगा पर बने पक्के पुल से दो पहिया वाहन के बाद अब चार पहिया वाहनों का भी आवागमन पहली अगस्त की सुबह से प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोगों खुशी छा गई।15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के हाथों पक्का पुल का लोकार्पण किए जाने के बाद पुल से पैदल व दो पहिया वाहनों के आवागमन को शुरू करा दिया गया था लेकिन चार पहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए थे।
पुल बनने के बाद भी क्षेत्र के लोग चार पहिया वाहन की सुविधा रहते हुए भी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे और किसी तरह दो पहिया वाहन से ही आते जाते रहे या फिर मजबूरी में अधिक जरूरी होने पर चार पहिया वाहन से लंबी दूरी तय कर विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए आते जाते रहे। लेकिन उन्हें भी अब चार पहिया वाहन का आवागमन शुरू होने से काफी राहत मिलेगी। चार पहिया वाहन से आवागमन करने वाले क्षेत्रीय लोग अब पक्का पुल से गंगा उस पार होकर इलाहाबाद, वाराणसी, कछवां, भदोही, औराई, गोपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में जब चाहे तब पुल से आवागमन कर सकते हैं। पुल से चार पहिया वाहन का आवागमन शुरू होने से व्यापारियों को भी काफी सहूलियत होगी नगर से बाजार करने वाराणसी जाने वाले व्यापारियों सहित क्षेत्र के लोगों को बालूघाट से ही चार पहिया सवारी वाहन मिल जाएगी। पुल से चार पहिया का आवागमन शुरू होते ही लोग अब सीधे वाराणसी व अन्य क्षेत्रों से जुड जायेगें। उप निदेशक सेतु निगम ए0के0 सिंह ने बताया कि पक्का पुल अब पूरी तरह से परिपक्व हो चुका है एक अगस्त से पुल से चार पहिया वाहनों का भी आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। मिले इस खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।