फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 वर्षो से इंतजार कर रहे किसानों को दिया तोहफा:अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अगर गुमनाम है कोई उसे नाम मिल जाए, मिले आशीष जिसे आपका, उसे पहचान मिल जाए....। इन पंक्तियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिले की जनता को चार हजार आठ करोड़ की छह परियोजनाओं का तोहफा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने पिछले 39 वर्षों से इंतजार कर रहे जिले के किसानों को बाणसागर परियोजना का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उत्तर प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में विकास को गति दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाण सागर परियोजना के पूूरा होने से मिर्जापुर और इलाहाबाद के डेढ़ लाख हेक्टेअर खेत की सिंचाई के लिए लगभग दो लाख किसानों को परेशान नही होना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आपसी सामंजस्य के चलते बाण सागर परियोजना को पूरा किया गया है। आगे भी इसी तरह विकास कार्य चाहते हैं तो गठबंधन की सरकार बनाने का काम कर करें। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने चुनार में गंगा नदी पर पक्का पुल का लोकार्पण कर जनता को सौगात दी है। इससे मां विंध्यवासिनी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। पुल का निर्माण होने के बाद जिले से वाराणसी की दूरी काफी कम हो गई है। पुल का निर्माण 2007 में शुरू हुआ लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के चलते पुल का निर्माण होने में 11 साल लग गए। विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे के तहत पुल निर्माण पूरा कराया गया है। मेडिकल कालेज का शिलान्यास होने से मिर्जापुर में मेडिकल शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सरकार ने देश भर में 24 मेडिकल कालेजों में से आठ मेडिकल कालेज यूपी में दिए। इसी क्रम में पिपराडाड़ में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज खुलेगा। क्षेत्र के विकास के लिए वहां की सड़कें दुरस्त होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने 220 करोड़ की लागत से इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के 220 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया है। विकास खंड मझवां के बेलवन नदी पर 12.19 करोड़ की लागत से पुल और विकास खंड हलिया के कोटाघाट में बेलन नदी पर 1980 करोड़ की लागत से पुल का शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें