फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटिया लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित पलटा, एक की मौत अन्य बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पटिया लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पटिया कारोबारी की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोधीपुर गांव निवासी भुंवर बिंद (46) पुत्र पन्नालाल शनिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर पटिया लाद कर नौगांव में बेचने गया था। ट्रैक्टर पर चालक सहित पांच लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची ही था कच्ची सड़क के गड्ढा में जाने से पलट गई। उस पर पर सवार सभी कूद गए लेकिन भुंवर नहीं कूद सका जिससे ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देखते ही ग्रामीण मदद में जुट गए और काफी प्रयास कर भुंवर को बाहर निकाला । मौके पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए मंडललीय अस्पताल ले गए। वहां से बीएचयू के लिए रेफर किया गया लेकिन उसी दौरान मौत हो गई। मृतक को दो लड़के व दो लड़कियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें