फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व राजनीति में छाई है केबी की छात्र शक्तियां:वित मंत्री

विज्ञापन
छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते वित्त राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल
विज्ञापन
मिर्जापुर। छात्र राजनीति देश सेवा की प्रथम सीढ़ी होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। छात्र अपने कर्तव्यों का पालन करें। ये बातें प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने केबी कालेज में छात्रसंघ के वार्षिक समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केबी कॉलेज से पढ़कर निकली छात्र शक्तियां भारतीय राजनीति ही नहीं बल्कि विश्व राजनीति में भी छा गई हैं। विद्यार्थी परिषद से देश के प्रति समर्पण का भाव सीखने को मिलता है। सरकार छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कर रही है। इससे पहले मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने केबी कालेज के अपने छात्र जीवन को याद किया। कहा कि कालेज में गुरुजनों से मिली शिक्षा की बदौलत ही आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, चुनार विधायक अनुराग सिंह, पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष शिवम सिंह, छात्रनेता मो. अकरम, अश्वनी दुबे, सचिन कसेरा, रविंद्र यादव, नीरज कुमार, अभय दुबे ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को माल्यार्पण किया। कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन का डॉ. रमेश ओझा ने किया। इस मौके पर पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, अनिल सिंह, उतर मौर्य, श्याम सुंदर केशरी, निधि सिंह, विष्णु सोनकर, अलंकार, रमेश दुबे, आशु कांत चुनाहे, अमित श्रीनेत, प्राचार्य भवभूति मिश्रा, धनंजय सिंह, सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें