मिर्जापुर। ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय सिमिति के तत्वावधान में अपनी मांगो को लेकर सचिवों ने बुुधवार को विकास भवन परिसर में धरना दे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अक्षैवरनाथ यादव ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जो 2011उत्तर प्रदेश से पृथक होकर बना है वहां पनर कार्यरत सचिव ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी जो हमारे साथ एक ही सेवा निमावली से भर्ती हुए थे। उनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से उच्चीकृत करते हुए स्नातक विज्ञान, कृषि एवं कामर्स कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्य, केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार तथा विभाग द्वारा विकसित साफ्टवेयर पर तकनीकी कार्य, ग्राम पंचायत के अन्य नियामक कार्य, सचिव ग्राम पंचायत के रुप में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों को सौंपे गए। दोनों विभागों के कार्यो के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य दायित्व के निर्वहन पर प्रकाश डाला। चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, कि निर्वाचन के क्षेत्र में दोनों संवर्गो द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अपने समूहो की ग्राम पंचायतों में अप ग्राम पंचायतो में अन्य नियामक कार्य भी संपादित किए जाते हैं। सचिवों के द्वारा बैठक सम्पन्न कराना, जन्म मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर को अद्यतन करना, परिवार रजिस्टर को दुरुस्त रखना, ग्राम पंचायत द्वारा सृजित एवं उनको हस्तान्तरित समस्त पर सम्पत्तियों के रख-रखाव, हैंडपंपों की देखभाल, भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में लगकर गांवों को खुले में शौंच मुक्त कराना आदि कार्य का सफल क्रियान्वयन किया जाता है। प्रदर्शन के अंत में ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति दोनों संवर्गो ने प्रमुख तीन मांगों की तरफ शासन संबोधित ज्ञापन सौंप कर सचिव ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता स्नातक वेतन मैट्रिक्स में रु.29200 प्रदान किए जाने एवं समय समय पर पदोन्नति अथवा एसीपी में पदोन्नति का वेतन प्रदान किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान, जिलाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण उपाध्याय, कृष्ण कुमार सिंह, सभाजीत सिंह, राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, प्रभात कुमार शुक्ला, मातादान तिवारी, कन्हैया सिंह, राजाराम उपाध्याय, अरुण कुमार मिश्र, तरुण भारतीय, शशिकांतधर दुबे, आशुतोष पाठक प्रियवंदम, अनूप दुबे, अरुण शुक्ला आदि ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।