फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों का धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना देते कर्मचारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सहकारी समितियों के सचिवों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। वे खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में धान क्रय केंद्र प्रभारियों और सचिवों पर दर्ज एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद दुबे ने कहा कि धान खरीद के बाद मिलरों को धान दे दिया गया है, जिसकी रसीद उनके पास है। बावजूद इसके दोषियों पर कार्रवाई की बजाए उनके खिलाफ ही एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। श्यामधर सिंह ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में क्रय के लिए निर्धारित अवधि एक नवंबर से 28 फरवरी तक विभिन्न समितियों द्वारा धान क्रय किया गया और पीसीएफ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप संपूर्ण क्रय धान की डिलेवरी संबद्ध मिल को की गई है। जिसकी रसीद का मिलान पीसीएफ द्वारा किया जा चुका है। प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो। भोलानाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सहकारी समिति की साख को गिराया जा रहा है। इस दौरान प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार पांडेय, रामाश्रेय, जगदीश कुमार कश्यप, जगदीश सिंह, विकास तिवारी, देवेंद्र कुमार, आशीष मिश्रा, विनय कुमार गुप्ता, प्रीतेश कुमार, रमाकांत मौर्य, धर्मराज, सिद्धनाथ दूबे, नागेश्वर सिंह ने कार्रवाई वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें