फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने द्वय अधिकारियों की स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील के द्वय अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग को लेकर उपरौध अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य गेट पर बैठ धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वे अपनी मांग मंडालायुक्त और जिलाधिकारी तक रख चुके है। सूचना पर पहुंचे एडीएम अधिवक्ताओं से मिलकर पत्रक लिया।
विज्ञापन

सोमवार को तय कार्यक्रम अनुसार अधिवक्ता उपरौध कर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए । धरने पर बैठने से तहसील का कामकाज प्रभावित हुआ। अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष चंद्रदत्त त्रिपाठी ने कहा कि उनकी मांगों की अनसुनी की गई है। जिसके कारण अधिवक्ताओं को धरने पर बैठना पड़ा। कहा कि वे स्थानांतरण की मांग मंडालायुक्त से लेकर जिलाधिकारी तक से कर चुके है। लेकिन अभी तक स्थानांतरण नहीं किया गया। पूर्व अध्यक्ष राकेश दूबे ने कहा कि तहसील प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है । इस कारण वादकारियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिवक्ता कमलेश मिश्र ने कहा कि स्थानांतरण मुख्य मुद्दा बन चुका है क्योंकि कोई भी अधिवक्ता ऐसे अधिकारियों के साथ काम करने को तैयार नहीं है। अधिवक्ता अरविंद दूबे ने कहा कि तहसील परिसर का वातावरण बदल गया है। धरने पर पहुंचे एसडीएम वित्त राजितराम प्रजापती ने अधिवक्ताओं की बातें सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी मांगलिक जिलाधिकारी तक पहुंचा दी जाएगी। साथ ही उपस्थिति अधिवक्ताओं से पूछे की कोई ऐसे भी अधिवक्ता हैं जो स्थानांतरण नही चाहते है। उनके ऐसा पूछने पर किसी ने हामी नही भरी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रमाकांत सिंह और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। धरने में शामिल होने वाले अधिवक्ता दिलीप दूबे,मनोज दूबे,एसपी सिंह, धनेश्वर गौतम, विजय मौर्य, इंद्रमणि शुक्ला, श्रीचंद यादव,उमाशंकर पटेल,गुलाब सिंह, लक्ष्मीकांत, गुलामे रसूल,प्रमोद तिवारी, पन्नालाल सिंह, विशेश्वर गुप्ता, आशुतोष सिंह, अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें