फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि मत से 145 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में ध्वनि मत से विभिन्न मदों में 145 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। इनमें 15 करोड़ रुपये से नगर की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। पेयजल पर सात करोड़ रुपये, प्रकाश पर चार करोड़, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट पर 3 करोड़, मलिन बस्ती सुधार पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दो करोड़ भवन निर्माण और 25 करोड़ अटल अमृत योजना पर खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। पालिका के अधिकारी और कर्मचारी विकास कार्यों में जुट जाएं। लेखाकार सतीश राय ने अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अनुमति के बाद सदन में बजट पढ़कर सुनाया। वहीं सभासद ताबीर शौकत, लवकुश प्रजापति आदि ने बोर्ड बैठक के जल्द ही समाप्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई। नगर पालिका परिषद में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए पेश बजट में बताया कि इस वर्ष 145 करोड़ की अनुमानित आय होगी जिसमें से 144 करोड़ का अनुमानित व्यय है।55 लाख का अनुुमानित अधिशेष बजट ध्वनि मत से पास किया गया। अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने नगर पालिका में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जलकल अभियंता सौरभ श्रीवास्तव ने गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या के निजात के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक बोर्ड बैठक में ताबीर शौकत, लवकुश प्रजापति, संजय चौरसिया, संजय जायसवाल, ममता यादव, रीता पांडेय, शर्मिला यादव, अशोक यादव, राजेश सोनकर, सुरेश मौर्य, शिवपाल कनौजिया, सूर्य नारायण मौर्य, सुनीता देवी, दुर्गा प्रसाद यादव, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें