फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

विज्ञापन
रैदानी कालोनी में देवाधिदेव की पूजा करते श्रद्धालु
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि की कामना की। नगर के पंचमुखी महादेव, तारकेश्वर नाथ, बूढ़ेनाथ महादेव, नागेश्वर नाथ, कोटेश्वर नाथ, आनंदेश्वर नाथ आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद तक जलाभिषेक का दौर चलता रहा। मंदिरों में महिलाओं और युवतियों ने भी जलाभिषेक के बाद माता पार्वती की पूजा की। बड़ी संख्या में लोग व्रत रहे। जिले के कई स्थानों पर बुधवार को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। कई स्थानों पर शिव बारात निकाली गई।
विज्ञापन

नगर समेत विंध्याचल के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जाकर देवाधिदेव का बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार की माला के साथ जलाभिषेक कर समृद्धि की कामना की। नगर के इमलहा नाथ महादेव का भव्य शिव बारात निकाली गई। शिव भक्त भांग, बूटी व ठंडई का सेवन कर बारात में डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। रास्ते भर अबीर व गुलाल उड़ाया गया। मंदिरों में बर्फी और ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोग व्रत रहे। अधिकतर महिलाओं ने निराजल व्रथ धारण किया। हलिया: कोटारनाथ शिवधाम में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। यहां मेले का आयोजन किया गया। खुटहा गांव में मनकामेश्वर शिव मंदिर व धवनरवा शिव मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। जिगना: बदेवरा नाथ, नदिनी, बूढ़ेनाथ, हरगढ़ के विमलेश्वर महादेव, चेहरा के परशुराम पुरी में भी भक्तों की भीड़ रही। चुनार: नगर स्थित गंगेश्वरनाथ महादेव, टेकौर में रूद्रेश्वर, बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। चेतगंज: अनिरुद्ध पूरब पट्टी, हुसैनपुर, धौरहरा, जगापटटी, पटेहरा, महंगीपुर आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विंध्याचल: विंध्य धाम में सुबह से शाम तक देवाधिदेव का अभिषेक किया जाता रहा। पंचमुखी महादेव, शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव, रेहड़ा चुंगी स्थित बरखंडी महादेव, जयपुरिया गली स्थित विन्ध्य महादेव, गुदार घाट स्थित गंगेश्वर महादेव, कंतित स्थित कंचनेश्वर महादेव, गजिया स्थित दुग्धेश्वर महादेव, पंडितान बस्ती स्थित कंतितेश्वर महादेव, रामगया घाट स्थित चितेश्वर महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़े नाथ महादेव आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूर, समी, भस्म, अबीर, बताशा फल-फूल के साथ अभिषेक किया। शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव पर मेला लगा रहा। विंध्याचल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुदारा घाट पर नाव से पर गंगा के बीच जाकर गंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के प्यारेलाल पोखरा चंदईपुर में शिवरात्रि 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दौरान देवाधिदेव का शृंगार व भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी दिलीप सिंह गहरवार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें