फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशज दिवस में संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। रामबाग स्थित हनुमान प्रसाद सत्यनारायण पोद्दार विद्यालय के राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास में पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न प्रांतों से शिक्षा प्राप्त करने आए बच्चों द्वारा रविवार को विद्यालय में देशज दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुदर्शन भगत राज्यमंत्री जनजाति कल्याण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें विरासत में मिली सामाजिक व क्षेत्रीय सभ्यताओं, सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। ऐसे ही कार्यक्रमों के आयोजन से प्राचीन परंपराओं को जीवंत बनाये रख सकते हैं। कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में वनवासियों के उत्थान के लिए प्रयासरत है, सरकार द्वारा वन बंधु कल्याण योजना, एकलव्य मॉडल सहित अन्य योजनायएं संचालित हो रही हैं। देशज दिवस कार्यक्रम में सिक्किम, नेपाल, नागालैंड, मणिपुर, आसाम, मिजोरम, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, म्यांमार, झारखंड, बिहार, एवं उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राएं शामिल हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, विश्वास एवं आस्था की झलक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व झांकियों के माध्यम से बखूबी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चन पांडेय, मनीराम पाल, डा. एसके पोद्दार, सुनील कुमार, जटाशंकर, अमित चतुर्वेदी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन ज्ञानेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें