फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष दिवाकर व राजीव रंजन बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। डंकीनगंज स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में रविवार को बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के आमसभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि जेपी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि आरएस मिश्रा ने संबोधित किया। तत्पश्चात रिटायरीज एसोसिएशन की जिला इकाई कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद के लिए दिवाकर पांडेय, जगदीश पांडे को उपाध्यक्ष, राजीव रंजन प्रसाद को सचिव, बीबी लाल श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, केदारनाथ सविता को कोषाध्यक्ष, बालकुमार को सह-कोषाध्यक्ष, राजुकमार सिंह को संगठन मंत्री, मुन्ना लाल चौबे को सहायक सचिव पद के लिए चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में कमलेश शर्मा, हरीप्रसाद व विजय नारायण रॉय को शामिल किया गया। बैठक में शिवप्रसाद पांडेय, मुन्नू लाल जायसवाल, प्रदीप कुमार सास्वत, भूपेश चंद्र जायसवाल, सुबेदार सिंह यादव, एसएन जेटली आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता पूर्व मुख्य प्रबंधक दिवाकर पांडेय व संचालन प्रांतीय सहायक महासचिव सुरेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें