फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर चर्चा किया। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरु हो गया है। इसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बीएलओ से मिलकर छूटे नामों को शामिल कराए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराए। किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नही छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सफलता के बाद अब सहकारिता चुनाव में जीत दर्ज करानी है। इसके लिए भाजपा जन कमर कस ले। प्रदेश कार्य समिति सदस्य गंगा सागर दूबे ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य 31 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर होगा। विशेष मतदाता अभियान पर कार्यकर्ता लोगों का नाम जुडवाए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि सहकारिता का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसमें भाजपा को काबिज होना है। संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह पटेल, मनोज श्रीवास्तव, श्याम सुंदर केसरी, संतोष गोयल, प्रदीप सोनकर, बचाउलाल सेठ, विरेंद्र प्रताप यादव, राममूर्ति बिंद, डाली अग्रहरि, अमित सिन्हा, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें