फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए की जीत में चला हरी का बल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। हरी के शानदार अर्धशतक 58 रनों की बदौलत एमसीए ने बजाज स्कूल के मैदान पर खेली जा रही जनपदीय क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल में जयदीप पब्लिक स्कूल को 91 रनों से रौँद कर अंतिम चार में जगह बना लिया। एमसीए द्वारा रखे गए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जयदीप स्कूल के सभी खिलाड़ी 76 रन जोड़ कर आउट हो गए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीए ने हरी 58 तथा विकास के 41 रनों की सहायता से निर्धारित 15 ओवरों में 168 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जयदीप स्कूल की ओर से अनुराग ने तीन तथा शिवम व विक्की ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए जयदीप स्कूल के खिलाड़ी धैर्य नहीं दिखा सके और पूरी टीम 12.4 ओवरों में 76 रनों पर आउट हो गई। प्रदीप ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। एमसीए की ओर से प्रियांशु ने तीन तथा आकाश ने दो विकेट चटकाये। अंपायरिंग अमर ज्योति विश्वकर्मा और बृजेश यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें