फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव को मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के केबी और जीडी बिनानी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान पांच नवंबर को होगा। इसके लिए दोनों कॉलेजों में तैयारियां अंतिम चरण में है। जीडी बिनानी कॉलेज में मतदान के लिए बैरिकेटिंग आदि पूर्ण करा लिया गया। तो दूसरी तरफ केबी कॉलेज में प्रत्याशियों को गेट पास और छूटे छात्रों को परिचय पत्र का वितरण किया गया। केबी कॉलेज में गेट पास लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही।
केबीपीजी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डा. गौरी शंकर द्विवेदी ने बताया कि मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र और प्रवेश की मूल रसीद लाना होगा। मतदान के दिन मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षकों संग मतदान की तैयारियों की समीक्षा किया और दिशा निर्देश दिया। इस दौरान रमेश ओझा, अंबुज पांडेय, अरविंद मिश्रा, सुभाष पांडेय, अशोक चंदेल, राकेश शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, केएम दूबे आदि मौजूद रहे। वहीं जीडी बिनानी कॉलेज के प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि छात्रों को गेट पास का वितरण चार नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बैरिकेटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान केके चौरसिया, राजेश पांडेय, ऋषभ कुमार, ध्रुवजी पांडेय, बीना देवी सिंह, विनोद पांडेय, मदन कुमार श्रीवास्तव, कैलाशचंद्र अग्रहरि, ओमशंकर गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

नगर के केबी कॉलेज और जीडी बिनानी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 37 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। दोनों कालेजों में मतदान, मतगणना व शपथ ग्रहण पांच नवंबर को होगा। प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिए हैं। वासलीगंज आदि चौराहों पर बाइक जुलूस निकाला गया साथ ही जमकर पर्चे उड़ाए गए।
विज्ञापन

केबी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डा. गौरी शंकर द्विवेदी के अनुसार अध्यक्ष पद पर अंकित सिंह, शिवम कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह तो शरद चंद्र यादव, मो. अकरम और प्रज्ज्वल वर्मा उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। वहीं अमित जायसवाल, नवीन सिंह और अश्वनी दूबे महामंत्री तथा सचिन कसेरा और दुर्गेश कुमार पुस्तकालय मंत्री का चुनाव लड़ेंगे। वहीं स्नेह सोनी, रवींद्र कुमार यादव, विश्वजीत, सूरज कुमार यादव, अनुराग रंजन और संदीप कुमार बिंद कला संकाय, प्रतीक खत्री और नीरज कुमार विज्ञान संकाय प्रतिनिधि तथा विपुल पांडेय, अभय कुमार दूबे और आलोक पांडेय शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी है। जीडी बिनानी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. कृष्ण कुमार चौरसिया ने बताया कि समीक्षा मिश्रा, दीपक कुमार मौर्य और विजय कुमार अध्यक्ष पद, सागर गिरि, विकास सोनकर और संजय कुमार उपाध्यक्ष पद, पूनम भारती, संदीप यादव और कमर अंसारी महामंत्री का चुनाव लड़ेंगे। वहीं अनिल कुमार और अमित गुप्ता पुस्तकालय मंत्री, कृष्ण बिहारी और गिरीश शुक्ला वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अजय कुमार सोनकर और आकाश सोनकर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें