फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। एनसीसी कैडेट्स ने वासलीगंज में रविवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। अभियान के तहत सड़क सुरक्षा के प्रति एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को जागरूक किया और यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके पहले प्रात:काल एनसीसी कैडेट्स ने परेड किया और अत्याधुनिक हथियार को चलाने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

बथुआ स्थित 101 यूपी बटालियन में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल एसके वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स को चरित्र निर्माण, समय का सदुपयोग, कठिन परिश्रम के द्वारा लक्ष्य प्राप्त करने को प्रेरित किया। डिप्टी कमांडेंट ले. कर्नल मुफ्ती मसूद अहमद ने प्रशिक्षण दिया। कैप्टन घनश्याम सिंह ने एनसीसी के संगठन के उद्देश्य एवं उसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में कैप्टन एके पांडेय, लेफ्टिनेंट मकरंद जायसवाल, लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार ने कैड्टस को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डीपी सिंह, अमित सिंह, सूबेदार मेजर शिवराम सिंह, सिकंदर सिंह, डीवी रावल, हिम्मत सिंह, डीके दूबे, आमोद शर्मा, संतोष गुप्ता, दयानंद, जैनेंद्र कुमार, कमलेश, प्रकाश, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें