फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरा में चौकी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सीखड़। कछवां थाना के तहत खैरा पुलिस चौकी को दोबारा स्थापित किए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है। खैरा से थाने की दूरी करीब 12 किमी होने के चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए खैरा में पुलिस चौकी की स्थापना जरूरी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में में दो इंटर कॉलेज तीन बैंक, पावर हाउस, खंड विकास कार्यालय, एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज के साथ साथ वाराणसी के सीमा पर स्थित होने के चलते यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। ऐसी परिस्थिति में खैरा में पुलिस चौकी होना आवश्यक है। पाहो, डोमनपुर, धनैता, खैरा, हासीपुर, छीतकपुर आदि गांव पुलिस चौकी क्षेत्र में आते हैं। बता दें कि विगत दिनों एसपी आशीष तिवारी, डीएम बिमल कुमार दुबे द्वारा पाहो बाजार में ग्रामीणों द्वारा डोमनपुर में जाम के दौरान लोगों ने खैरा में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की थी उसी समय एसपी ने खैरा पुलिस चौकी को तत्काल स्थापित करने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक पुलिस चौकी की स्थापना के स्थान पर केवल आश्वासन मिला है। ग्रामीण सर्वेश, पट्टर शर्मा, जंगल केशरी, दीना केशरी, संतोष, शंकर आदि ने पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें