मिर्जापुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में विपणन निरीक्षकों ने बुधवार को पथरहिया स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान प्रदेश में आठ विपणन निरीक्षकों के निलंबन पर रोष जताया गया। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि विपणन निरीक्षकों का निलंबन गैर जिम्मेदराना है। सरकार ने निलंबन वापस नही लिया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक व संयोजक प्रेम प्रकाश गिरि ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सफल, लीकेज रहित, पारदर्शी एवं ऑनलाइन व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिए नीतियों को व्यवहारिक और वास्तविक बनाया जाना चाहिए। क्रियान्वयन के नाम पर विपणन निरीक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एनएफएसए में सप्लाई चेन मैनेजमेंट के तहत अभी तक साफ्टवेयर सुचारु रूप से क्रियाशील नहीं हो सका है, बावजूद इसके क्रियान्वयन के नाम पर विपणन निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मंडल महामंत्री अल्पना चौरसिया ने कहा कि सरकार विपणन निरीक्षकों का निलंबन तत्काल वापस लें, अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आगामी 11 अगस्त से कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। विपणन निरीक्षक विशाल आनंद अंबेडकर ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। इस दौरान अजय प्रताप सिंह, इरफान खान, शालिनी शर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, मानचंद्र, रामकृष्ण दूबे, संदीप भारतीय, बृजेश सिंह, दिलीप श्रीवासतव, राजेश, दिलीप श्रीवास्तव ने सरकार की नीतियों का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान संजय पांडेय, शिव सागर, अश्वनी तिवारी, सूरज कनौजिया, शिवेंद्र सिंह पटेल, राजाराम पाठक, कमल, रितेश, पुनीत दूबे, पंकज, प्रभाशंकर आजाद, सतीश मिश्रा, सीमा शुक्ला, प्रमिला देवी, लाल साहब बिंद, मृगेश यादव, राज कुमार यादव, संजीव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।