फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों के पानी से धान की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अतिवृष्टि की वजह से धान की फसल भी बर्बादी की कगार पर आ गई है। खेतों में नालों का काफी पानी एकत्र होने से धान के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बारिश और अफसरों की लापरवाही के कारण किसान परेशान हैं। टूटे तबबंधों को फिर से नहीं बांधा गया जिससे परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ जैसी स्थिति को देखने कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई एकड़ खेतों में पानी भरने से फसल जलमग्न है। दो दिन में रुक रुक कर मूसलाधार बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ज्यादा बरसात होने से धान कि फसल डूब गई है। किसान बेबस लाचार दिखायी दे रहे हैं। क्षेत्र के धारा, मीरपुर, महेवा, ढेलवासपुर मनई मदरां विशुनपुरा, डोहरी, डवक, मुरेराडीह देवरिला पिड़खिर, रीवा, सहजनी हरदी, सेमरा, सिकंदरपुर मदरां, हनुमानपुर , गुलौरी हमीदपुर खिरौड़ी भदावल इत्यादि गांवों की फसल डूबने से किसान चिंतित हैं। जमालपुर मे कुल 17 नाले हैं। झिलवा नाला, भोका नाला, नऊआ नाला, कलवरिया नाला, काकोरी नाला, बड़ऊला इत्यादि नालों का पानी क्षेत्र के दर्जनो गांवो के खेतों में पहुंच चुका है। बड़ऊला नाला को ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर ले जाने के लिए पानी निकासी की जगह को पाट दिया गया है। जिसके वजह से पानी नही निकल रहा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोती चन्द्र पटेल ने बताया कि भठ्ठा मालिकों द्वारा पानी निकासी के स्थान को पाट दिया गया है। जिसके कारण पानी नही निकल रहा है। भाजपा नेता नरसिंह चौहान ने कहा कि नालों की सफाई नहीं होने से पानी नहीं निकल रहा है। ग्राम प्रधान रीता चौहान ने बताया कि क्षेत्र के नदी नाले का तटबंध पहले से टूटे पड़े हैं। बरसात होने के बाद भी नदी नालों का तटबंध नही बांधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें