नगर के सीटी क्लब में महिलाओं को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष श्रीमाली व ज
मिर्जापुर। सिटी क्लब परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सिलिंडर की सब्सिडी का चेक दिया गया। सिटी क्लब में हुए कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुंदर केसरी, डीएम पवन कुमार गंगवार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को रिफिल सब्सिडी का डेमो चेक दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 500 लाभार्थियों के खाते में सिलिंडर रिफिल का सब्सिडी दी गई।