फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल लोक अदालत में 20 बंदी रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीवानी न्यायालय में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल में लघु आपराधिक मामलों में निरुद्ध 20 बंदियों के ऊपर कुल 40 मुकदमें न्यायालय में लंबित थे। उन बंदियों के मुकदमों में बंदियों द्वारा जेल में बितायी गई अवधि को सजा मान कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्र जीत सिंह, पूर्ण कालिक सचिव अमित कुमार द्वितीय ने कुल 20 बंदियों को जेल से रिहा करने का आदेश पारित किया। जेल लोक अदालत में सबसे अधिक बंदियों को रिहा किया गया। जेल लोक अदालत में जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय, डिप्टी जेलर जय नरायन, रिटेनर अशोक यादव, अधिवक्ता दीपक कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें