फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के डाक्टर समेत 10 संक्रमित, 32 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीएमओ कार्यालय के एक डाक्टर समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 32 के स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। लगातार 84वें दिन 10 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2260 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 29 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1980 है। एक्टिव केस 251 है। 17 लोग आईसोलेशन व 152 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को 853 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव में सात पुरुष और तीन महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में ऐबकपुर मोहाना चुनार से एक पुरुष, महामलपुर कछवां से एक पुरुष, सीएमओ कार्यालय से एक डाक्टर, यादवपुर विजयपुर से एक पुरुष, नान्हुपुर पड़री से एक पुरुष, रैकल पटेहरा से दो महिला, खमवा जमती राजगढ़ से एक पुरुष, बिरोही विजयपुर से एक महिला व डेढ़ौना जमालपुर से एक पुरुष है। 32 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 23 पुरुष और नौ महिला है। जिले में अब तक 96 हजार 970 सैंपल लिया जा चुका है। 94 हजार 212 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 558 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 55 हजार 389 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 156 हाट स्पाट है। इसमें 109 ग्रामीण और 44 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें