फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं का रुप धारण कर बच्चों ने निकाली झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में मतदाता जागरूकता के दौरान बच्चों ने झांकियां निकाल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने एक अनूठी पहल करते हुए राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, मायावती, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी आदि नेताओं के रूप धारण कर झांकी निकाली।
विज्ञापन

बच्चों ने हाथों में मतदाता जागरुकता से संबंधित तख्तियों पर लिखे श्लोगन और नारों के बीच मम्मी, पापा के साथ ही आम मतदाताओं को 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक किया। स्कूल के डायरेक्टर इमरान खान ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों के द्वारा दिया संदेश दूर तक जाता है। उन्होंने आए बच्चों के अभिभावकों से होने वाले मतदान में निर्भिक होकर मतदान किए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नाजमीन खां, फरहीन जमाल, नेहा केशरवानी, शीबा खां, सुरभि ठाकुर, महिमा, शीला, मंजू व शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें