मिर्जापुर। सीबीएसई बोर्ड की चल रही परीक्षा में मंगलवार को इंटरमीडिएट रसायन शास्त्र की परीक्षा थी। घुमाकर पूछे गए प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को भी घुमा दिया। हालांकि परीक्षार्थियों को अधिक परेशानी नहीं हुई लेकिन वह चक्कर में जरूर पड़े।
रसायन शास्त्र की सभी नौ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। सबसे अधिक 522 परीक्षार्थी नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रहे जबकि सबसे कम परीक्षार्थी नगर के ही शेमफोर्ड विद्यालय में 42 रहे। नौ केंद्रों पर पंजीकृत दो हजार परीक्षार्थियों में से एक हजार नौ सौ 26 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई के परीक्षा सिटी कोआर्डिनेटर डा. एनके पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।