फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जवानों की जांबाजी को सलाम: अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पुलवामा घटना के 13 दिनों के अंदर जवानों की शहादत का बदला ले लिया। अनुप्रिया पटेल ने शनिवार तड़के पाकिस्तान के आतंकवादी कैम्पों पर इंडियन एयरफोर्स द्वारा किए गए भारी बमबारी पर जवानों को सलाम किया है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमला से पूरा देश आक्रोश में था। पुलवामा हमला के 13 दिन के अंदर हमारी सेना ने जवानों की शहादत का बदला ले लिया। इसके लिए भारतीय सेना के जांबाज जवानों को उनकी बहादुरी और वीरता के लिए उन्हें बधाई देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें