फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गड़बड़ी पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पूर्वांचल विकास राज्यांश कार्यदायी संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें डीएम ने विकास कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं विकास कार्य कराने से पहले उसका परीक्षण कराएं। उसके बाद ही काम शुरू करें। डीएम ने कहा आरईएस, जिला पंचायत व ब्लाक द्वारा होने वाले विकास कार्यों का परीक्षण कराने के बाद ही कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि इस निधि के तहत कराए जा रहे कार्य में गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा तमाम विभाग ऐसे कार्य कर रहे हैं जो मानक के विपरीत है। ऐसे कार्यों की जांच कराकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यों का आवंटन करने के बाद कार्यों का संपादन गुणवत्ता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर पीडब्लू डी के अधिशासी अभियंताख् अवर अभियंता, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें