फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में गिरा युवक टूटा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के अघौली गांव में क्षतिग्रस्त नाली में गिरकर एक युवक का हाथ टूट जाने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान के कार्य प्रणाली पर रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बिंद बस्ती में बनाई गई नालियां जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसमें आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाली की मरम्मत कराए जाने के लिए जब ग्राम प्रधान से शिकायत की जाती है तो सुनने के बजाए ग्राम प्रधान द्वारा उनको भगा दिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि टूटी नाली के चलते दिन में तो लोग किसी तरह से बचके निकल लेते हैं पर अंधेरी रात के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि लोग संभलकर न चलें तो हाथ व पैर का टूटना तय है। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दिनों नाली में गिरने से बृजलाल नामक युवक का हाथ टूट गया था। इस संबंध में सचिव सुजीत कुमार सिंह ने कहा टूटी नाली का मामला ग्राम पंचायत के संज्ञान में है। इसकी कार्य योजना बनाकर डाली गई है। धनवांटन होते ही सुरक्षा के इंतजाम करा दिए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान, सुनीता, प्रमिला, संजू, सुनील कुमार, शकुंतला, रामकली देवी, मलुई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें