हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक बालक और बाइक सवार घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
हलिया निवासी करन (15) पुत्र सरोज गुरुवार को दिन में हलिया लालगंज मार्ग स्थित सोनकर बस्ती में सड़क पार कर रहा था कि उसी समय लालगंज की तरफ से आ रही बाइक से धक्का लग गया। इससे करन और बाइक सवार कैफ खान निवासी हलिया दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसआई नरेंद्र सिंह ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हलिया अभिषेक जायसवाल का कहना है कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। स्थिति सामान्य है।