फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ गठन में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बूथ गठन की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने एक बूथ पर पांच यूथ के गठन पर बल दिया। उन्होंने इस अभियान में कार्यकर्ताओं से तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा इस समय कांग्रेस के लिए करो या मरो की स्थिति आ गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता 25 फरवरी तक किसी भी दशा में बूथो के लिए निर्धारित लक्ष्यों की किसी कीमत पर गठन करें। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाकर कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में राकेश तिवारी, एसपी पाठक, भारतेंदु यादव, कृपाशंकर मिश्र, सुधाकर, कैलाश, स्वरुप सिंह, दयाशंकर पांडेय, इमरान खान, रामश्रृगांर दुबे, शशिभूषण दुबे, अर्चना चौबे, शारदा प्रसाद मिश्र, जनार्दन पाठक, शिवशंकर चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें